Top News

यूपी में इन सरकारी टीचरों को तुरंत किया जाएगा बर्खास्त, योगी सरकार हुई सख्त, वसूल की जाएगी सारी सैलरी!

 उत्तर प्रदेश न्यूज21 ब्यूरो रिपोर्ट     
 लखनऊ";'यूपी में फर्जी कागजात लगाकर परिषदीय स्कूलों (UP Primary School Teachers) में नौकरी पाए शिक्षकों के खिलाफ एक्शन लेने में प्रदेश के कई जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पिछड़ रहे हैं। फर्जी डॉक्यूमेंट के सहारे प्रदेश में काम कर रहे 1332 शिक्षकों में से अब तक केवल 769 लोगों की सेवाएं ही खत्म की गई हैं। ऐसे शिक्षकों के खिलाफ योगी सरकार भी सख्त है। जिसके चलते बेसिक शिक्षा निदेशक डॉ. सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने सभी बीएसए को सख्त लहजे में निर्देश दिया है कि ऐसे सभी शिक्षकों की सेवा समाप्ति और वेतन वसूली के आदेश तुरंत जारी किये जाएं। साथ ही कार्रवाई के बाद इसकी सूचना उन्हें दी जाए।                        *एसटीएफ और एसआईटी कर रही जांच*                        दरअसल यूपी के परिषदीय विद्यालयों में फर्जी प्रमाणपत्र लगाकर शिक्षकों की नियुक्ति की एसटीएफ (UP STF) और एसआईटी (SIT) जांच कर रही है। ऐसे 1332 शिक्षकों में तमाम जिलों में 938 लोगों को मार्क किया जा चुका है। इनमें से 769 शिक्षकों की सेवाएं तो समाप्त की जा चुकी हैं। जबकि 371 शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। कई शिक्षकों का वेतन रोका गया है और कुछ शिक्षकों के खिलाफ वेतन वसूली के आदेश जारी किये गए हैं।                                  *कार्रवाई के बाद दें सूचना*                     इससे साफ है कि सभी के खिलाफ सेवा समाप्ति, एफआईआर दर्ज कराने, तनख्वाह रोकने और वेतन वसूली की कार्रवाई नहीं की गई है। जिसके चलते बेसिक शिक्षा निदेशक ने फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी पाए ऐसे चिह्नित शिक्षकों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने और इसकी सूचना देने का निर्देश दिया है। इसके अलावा जिन शिक्षकों की सेवा समाप्त की गई है, उनकी सेवा समाप्ति की प्रतियां और जिनकी सेवा अब तक समाप्त नहीं की गई है, उनकी सेवा समाप्ति के आदेश जारी कर उसकी प्रतियां ई-मेल के जरिए भेजने के भी आदेश दिये गए हैं।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم