उत्तर प्रदेश न्यूज21 अमित चतुर्वेदी
21 जून 2020 विश्व योगा दिवस के साथ-साथ सूर्य ग्रहण को देखने का जुनून बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में अच्छा खासा दिखा ।
औरेया । जिला विज्ञान क्लब औरैया के समन्वयक मनीष कुमार ने जनपद भर के विभिन्न हिस्सों में आमजन को सोलर गॉगल्स उपलब्ध कराएं जिससे बच्चों व उनके अभिभावकों ने सुरक्षित ढंग से आंशिक सूर्य ग्रहण का अवलोकन किया । मनीष कुमार ने बताया कि जब छोटे बच्चे सूर्य ग्रहण को देख रहे थे तो उनके मुंह से एक ही शब्द निकल रहा था वाओ ! यह तो चंद्रमा जैसा दिख रहा है ! मजा आ गया ! वहीं दूसरी और बुजुर्गों ने अपने जीवन काल में हमेशा सूर्य ग्रहण या चंद्र ग्रहण के भय को साझा किया और बताया कि हमने इससे पहले सिर्फ अपने आप को कमरों में छुपा के रखा था लेकिन आज इस खगोलीय घटना के विज्ञान को समझ कर इसे साक्षात देखने का जो आनंद मिल रहा है वह जीवन का सबसे बेहतरीन अनुभवों में से एक है । मनीष कुमार ने अपने गृह निवास कंचौसी सेअपने यूट्यूब चैनल ज्ञान का ज्ञान वह फेसबुक पर इसका सीधा लाइव प्रसारण किया और आमजन अपने घर में कैसे इसे सुरक्षित तरीके से देखें उस पर कई सारी देसी तकनीकी बताईं । मनीष कुमार ने अपने घर की छत पर 1 गेंद में घरेलू साड़ी में लगे कांच के गोल दर्पण को आटे की लोई की सहायता से एक गेंद पर चिपका कर उसका प्रतिबिंब दीवाल पर बनाया जो सूर्य का ही प्रतिबिंब था । जैसे ही चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में एक अक्ष में आया तो उस दीवार पर बने सूर्य के प्रतिबिंब के सामने चंद्रमा सूर्य को ढकता हुआ नजर आने लगा और सूर्य अपनी कलाएं उस दीवाल पर बिखेरने लगा । मोहल्ले से कुछ लोग सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए जमा हुए जिन्होंने बारी-बारी से दीवाल पर बने प्रतिबिंब व सोलर गॉगल की सहायता से आंशिक सूर्य ग्रहण का लुफ्त उठाया। इस दौरान लोगों ने कई प्रश्न करें जिनका आपसी चर्चा से वैज्ञानिक तर्क के साथ उत्तर साझा किए । वहीं दूसरी ओर औरैया में शिक्षक विकास सक्सेना, मोहित सिंह व दिबियापुर से शिक्षक रामेंद्र सिंह कुशवाहा, ज्ञान प्रकाश बाथम व कमलकांत पाल ने बच्चों समेत आम जनमानस को सोलर गॉगल्स की सहायता से आंशिक सूर्यग्रहण का अवलोकन कराया व लोगों को इससे संबंधित अंधविश्वासों को दूर करने के लिए प्रेरित किया ।
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know