उत्तर प्रदेश न्यूज 21 संवाददाता नवनीत गुप्ता
औरैया:यूपी के औरैया जिले में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में मृत मजदूरों के शवों को उनके घर भेजने के लिये ड्यूटी पर लगाये गये पांच लेखपालों को आपदा प्रबंधन एवं महामारी अधिनियम के आदेशों के उल्लंघन में निलंबित कर दिया गया है। वही, एसडीएम सदर ने बताया कि तहसीलदार की आख्या पर यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने बताया कि औरैया में हुए हादसे में मृत प्रवासी मजदूरों के शवों को उनके गृह जनपद को भेजे जाने के लिए गाड़ियों के साथ एक-एक लेखपाल और एक-एक कांनश्टेबल की ड्यूटी लगायी गई थी। उन्होंने बताया कि लेखपाल शशिकान्त (फफूंद क्षेत्र) को भदोही, अंकित अग्रवाल (फतेहपुर बेनी क्षेत्र) कुशीनगर, ललित प्रताप सिंह (निगड़ा क्षेत्र) को बोकारो झारखंड, मिस्टर राॅकी (इंगुठिया) को पुरूलिया पश्चिम बंगाल एवं भूपेन्द्र पाल (महतेपुर क्षेत्र) को झांसी के लिए शवों के साथ जाना था,लेकिन उन्होने उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करते हुए शवों के साथ जाने से इंकार कर दिया।
दरअसल, बता दे कि पांचों लेखपालों को कर्तव्यों के प्रति उदासीनता, उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना और महामारी अधिनियम 1897 के अंतर्गत आदेशों के उल्लंघन का दोषी मानते हुये तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know