Top News

उम्मीद फाउंडेशन मैं मां बेटी कर रही है गरीबों की मदद!

ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी उत्तर प्रदेश न्यूज़ 21
उरई (जालौन) लॉक डाउन से परेशान भूखे प्यासे गरीब प्रवासी मजदूर अपने अपने गांव जाने की इच्छा  लिए सैकड़ों किलोमीटर दूर से चलकर जब जिला जालौन हाईवे पर पहुंचते हैं तो सूबे की प्रमुख सामाजिक संस्था उम्मीद फाउंडेशन के पदाधिकारी हाईवे पर सुबह से पहुंचकर प्रवासी मजदूरों को खाने व पानी पैकेट वितरण करते हैं साथ ही उम्मीद फाउंडेशन समाजसेवी संस्था उरई के फाउंडर आरिफ खान कहते हैं, कि हमारी संस्था उम्मीद फाउंडेशन की सदस्या व हिलाल संस्था की संयोजिक   रिहाना मंसूरी एवं उनकी बेटी अर्शना मंसूरी, लॉकडाउन 1st से लगातार ग़रीब असहाय व ज़रूरतमंदों को उम्मीद फाउंडेशन के माध्यम से घर घर जाकर राशन किट बाँट रही हैं, इसी क्रम में दिनांक 22/5/2020 शुक्रवार को संस्था ने विभिन्न राज्यों से सड़क मार्ग द्वारा उत्तर प्रदेस आ रहे प्रवासी श्रमिकों के लिए आटा टोल  प्लाजा पर खान, पान, के वितरण की व्यवस्था की, लिहाज़ा रमज़ान का पवित्र महीने के चलते संस्था की वोलेंटियर रिहाना मंसूरी और उनकी बेटी अर्शना मंसूरी 42° तापमान व तपती धूप और रोज़े की हालत में भी, हाईवे पर रुकने वाले  वाहनों में सवार श्रमिकों तथा उनके छोटे छोटे बच्चों को दौड़ दौड़ कर, फ़ल, दूध पैकेट, चाये ब्रेड, पानी, जूस आदि का वितरण करती नहीं थक रही हैं, उनके निस्वार्थ सेवाभाव को देखते, संस्था के समस्त सदस्यगण एवं जनपद वासी सोशल मिडिया पर जमकर सराहना कर रहे हैं, तथा इन दोनों माँ बेटी के साहस को नमन कर रहे हैं

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم