Top News

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार की संकट से निबटने की इच्छा शक्ति को कमजोर बताया।


उत्तर प्रदेश न्यूज -21 नवनीत गुप्ता
लखनऊ:पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा, कि प्रदेश में कोरोना का संकट बढ़ता जा रहा है। जिसके प्रति प्रशासन तंत्र ने उदासीनता का रवैया अपना लिया है।सरकार श्रमिकों को सुरक्षित और सम्मानित ढंग से वापस नहीं ला रही है। और ना ही नागरिकों की जिंदगी और मौत के प्रति संवेदना जता रही है।
अखिलेश यादव ने कहा है, कि मुख्यमंत्री जी जांच और क्वॉरेंटाइन स्थलों के बारे में बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन सच यह है, कि अब क्वॉरेंटाइन सेंटर्स लोगों के लिए यातना शिविर में तब्दील हो गए हैं।
अधिकारियों ने तालाबों,पोखरों और उजाड़ जगहों में क्वॉरेंटाइन किए जाने वाले श्रमिकों को पशुओं से भी बुरी दशा में रखा है।
डॉक्टर नर्स और श्रमिक बदइंतजामी की वजह से हर जगह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। मगर भाजपा सरकार इसे ही फाइव स्टार व्यवस्था बता रही है।
सरकार को पैसों का हिसाब किताब देना चाहिए जनता को यह जानने का हक है, कि अभी तक कहां पर कितना खर्च हुआ है। और अस्पतालों में मरीजों के प्रति आवश्यक दिशा निर्देशों का पालन न होने की खबरें भी सामने आती हैं।
भाजपा सरकार लोगों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रही है, जोकि अत्यंत दुखद और अमानवीय है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم