ब्यूरोचीफ:-सौरभ त्यागी जालौन
जालौन :- महामारी के चलते पूरे विश्व में इतनी मौतें और इतने मरीज हो गए हैं जिनसे राहत पाना इतना आसान नहीं दिख रहा है,क्योंकि लॉक डाउन 2 का यानी 3 मई तक लॉक डाउन का पालन तो सख्ती से हुआ ,
और साथ ही जो शराब के ठेके खुलने का आपने आदेश दे दिया इससे उत्तर प्रदेश में और भी समस्याएं गंभीर हो सकती हैं,
हो सकता है इस छूट से अपने राज्य उत्तर प्रदेश की विषम परिस्थिति में यह कदम भारी ना पड़ जाए। इसलिए विश्व मानवाधिकार परिषद ने मांग की है कि शराब के ठेके को बंद किया जाए और हो सके तो सख्ती से जैसे अभी तक चल रहा था वैसे ही आगे बंद रखने का प्रयास करें जब तक उत्तर प्रदेश राज्य से कोरोना वायरस का संक्रमण समाप्त ना हो जाए।
यदि शराब की दुकानें बंद नहीं की गई तो लोग सड़कों पर नजर आएंगे और सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ रही होगी जिससे इस महामारी को एक नया रूप मिल जाएगा और मानवाधिकार मंच में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप दारू के ठेकों को बंद कराने की मांग की है ।।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know