Top News

सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में किसान यूनियन टिकैत ने की प्रशासन से मांग

उत्तर प्रदेश न्यूज21 रिपोर्टर - नवनीत गुप्ता       दिबियापुर:कारागार/राज्य मंत्री जयकुमार सिंह जैकी/प्रभारी मंत्री जनपद औरैया उत्तर प्रदेश सरकार का ध्यान जनपद औरैया के किसानों की ओर आकर्षित कराना चाहता हूं, कि जनपद की मंडी समिति दिबियापुर में जिला प्रशासन द्वारा जो सब्जी बेचने का समय रात्रि में 12 बजे से 4 बजे सुबह तक का निर्धारित किया गया है। उसमे किसानों के हित में परिवर्तन कर इसे रात्रि के 2 बजे से 7 बजे सुबह तक किया जाए,जिससे क्षेत्रीय किसानों  को दिन में सब्जी की फसल में सिंचाई तथा रात्रि में गेहूं की फसल की कटाई का काम आसानी से कर सके।जैसे कि  यह समय खरबूजा,तरबूज का है। जो उचित बर्बादी के कगार पर है।क्यों कि आढ़ती और बिचौलियों मंडी समिति के कर्मचारियों की मिलीभगत से किसानों को उचित दाम नहीं मिल पा रहे है,जिससे किसान मज़बूरी में अपने माल को सस्ते में बेच देते है,और वह लोग खरीदते हैं। बाद में वहीं माल किसानो को महगा करके बेचते है।इसीलिए किसान अपना माल आधी रात को कहा ले जायै।इसी प्रकार आढ़ती भी किसानों को फसल बिक्री पर सरकारी मूल्य की (6आर) की पर्ची न देकर शोषण करते हैं।जिसमे मंडी समिति के कर्मचारी भी शामिल रहते है। मंडी के कर्मचारी आधी रात में आढ़तियों से सांठ-गांठ कर केवल नाम मात्र के वजन की पर्ची काटकर सरकारी मंडी शुल्क की चोरी कर आपस में बंदर बांट का कार्य करते हैं।जब कि मंडी समिति के नियम के तहत 10+10की जगह आवंटन की जाती है।परन्तु यहां अवैध शुल्क देकर मनमानी तरीके से जगह पर कब्जा करने की छूट दे दी जाती है।जो नियम के विरूद्ध है।मंडी में सरकारी गेहूं खरीद केन्द्र पर भी किसानों से 25 रुपए/कुंतल एस्ट्रा चार्ज भी लिया जाता हैं।  सफाई कर्मचारी तथा काम करने वाले लोगों और आढ़तीयो को किसान अपनी सब्जी नि:शुल्क देनी पड़ती है। जब कि मंडी में आवारा पशुओं और सूअरों का भी आतंक रहता है, जो किसानों की सब्जी और गल्ला को हमेशा नुकसान पहुंचाते रहते है।मंडी में लगभग 100से 150 सुअरो के का आतंक सूअर पालकों और मंडी कर्मचारियों ने आपस में अपनी सांठ-गांठ कर रखी है। जिससे सुअरों को मंडी में बनी पक्की जगह पर बंद भी किया जाता हैं। यह स्थलीय निरीक्षण से स्पष्ट होगा, इसीलिए किसान यूनियन और किसानों ने मिलकर जिलाधिकारी महोदय औरैया से उक्त प्रकरण का समाधान कराना चाहते है,जिससे भ्रष्ट कर्मचारियों की पोल खुले और उनके  विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देश देकर किसानों को न्याय दिलाने का काम करै। शिकायती किसान यूनियन के देवेन्द्र प्रताप सिंह गौर  प्रदेश कार्यसमिति सदस्य,जिला हो उपाध्यक्ष रामनाथ त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष  हरिओम बाजपेई,व समस्त किसानजन।  जिला प्रभारी किसान यूनियन टिकैत औरैया हरिओम बाजपेई*।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने