Top News

आज से मोबाइल में यह ऐप अनिवार्य, वरना होगी कार्यवाही

आज से मोबाइल में यह ऐप अनिवार्य, वरना होगी कार्यवाही

Lockdown 3.0: आज से मोबाइल में यह ऐप अनिवार्य, वरना होगी कार्रवाई
Lockdown: लॉकडाउन 3.0 में केंद्र सरकार ने कई सेक्टर में छूट भी दी है। हालांकि इसके साथ कई शर्तें भी लागू रहेंगी।

Lockdown 3.0: कोरोना वायरस संक्रमण और इसके बढ़ते प्रकोप के कारण देशभर में लॉकडाउन का तीसरा चरण शुरू हो गया है। हालांकि इस लॉकडाउन 3.0 में केंद्र सरकार ने कई सेक्टर में छूट भी दी है। हालांकि इसके साथ कई शर्तें भी लागू रहेंगी। इन शर्तों के बीच कई स्थानों पर अलग-अलग प्रकार की छूट मिलेगी।

इन छूट की शर्तों के तहत केंद्र सरकार ने लोगों के मोबाइल में आरोग्य सेतु ऐप (Aarogya Setu App) को सबसे अनिवार्य शर्त के तौर पर शामिल किया है। ऐसे में यदि आपके मोबाइल में ये एप्लिकेशन इंस्टॉल नहीं किया तो इसे लॉकडाउन के नियमों और शर्तों का उल्लंघन माना जाएगा। इसलिए केंद्र सरकार ने इसे लेकर खास निर्देश जारी किए हैं।

बता दें कि आरोग्‍य सेतु मोबाइल ऐप कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए बेहद उपयोगी ऐप है। ये ऐप न केवल कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी देता है, बल्कि ऐप के जरिए यह भी जानकारी मिलती है कि आपके आसपास कोई कोरोना वायरस संक्रमित मरीज तो नहीं है। इसके अलावा आरोग्य सेतु ऐप (Aarogya Setu App) में मौजूद कई ऐसे महत्वपूर्ण फीचर शामिल हैं जो कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ जंग में कारगर साबित हो रहे हैं। लोग इन्हें पढ़कर सावधानी भी बरत रहे हैं। इसके फायदे देखकर सरकार ने लॉकडाउन 3.0 में आरोग्‍य सेतु मोबाइल ऐप को अनिवार्य कर दिया है। यहां बता दें कि इस ऐप के उपयोग के दौरान मोबाइल लोकेशन और ब्लूटूथ मोड भी चालू रखना अनिवार्य रहेगा क्योंकि उसी स्थिति में ये ऐप सही और सटीक जानकारी देगा।

नियमों का उल्लंघन माना जाएगा

बता दें कि सरकार ने स्पष्ट किया है कि कोरोना से सुरक्षा और बचाव में इस ऐप की उपयोगिता को देखते हुए इसे मोबाइल में इंस्टॉल करना अनिवार्य होगा। जो भी ऐसा नहीं करेगा उसे लॉकडाउन के नियमों के उल्लंघन का दोषी मानकर उसके खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि नोएडा के अपर पुलिस आयुक्‍त आशुतोष द्विवेदी ने इस ऐप की अनिवार्यता को लेकर निर्देश जारी किए। इसमें कहा गया कि मोबाइल पर यदि आरोग्‍य सेतु ऐप नहीं हुआ तो ऐसे लोगों के खिलाफ दंडात्‍मक कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों को नियमों के उल्लंघन का दोषी मानकर उनके खिलाफ IPC की धारा 188 और आपदा प्रबंधन अधिनियिम 2005 (Disaster Management Act 2005) की धारा 51 से 60 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत जेल से लेकर जुर्माने तक का प्रावधान है।

PM मोदी ने Coronavirus से लड़ने किया Yuvraj Singh, Mohammad Kaif का जिक्र, जानें क्या कहा
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार हर स्तर पर कदम उठा रही है। क्रिकेटर्स भी अपील कर रहे हैं।

देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने का खतरा बरकरार है। इस बीच बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट तक सभी बड़ी हस्तियां इससे बचाव के लिए सावधानियां बरतने की अपील कर रही हैं। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 22 जनवरी को देश में एक साथ जनता कर्फ्यू लगाने का कह चुके हैं। अब पीएम मोदी ने 2002 में भारत की इंग्लैंड पर हुई धमाकेदार जीत का जिक्र कोरोना वायरस से लड़ने के लिए किया है। उन्होंने कहा कि देश को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए Yuvraj Singh और Mohammad Kaif जैसी पार्टनरशिप की जरूरत है, जिससे इस संकटकाल से देशवासी उबर सकें।

मोहम्मद कैफ ने किया था यह ट्वीट

प्रधानमंत्री द्वारा देश में 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू लागू करने की अपील की है। इस पर पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने एक ट्वीट किया था। कैफ ने लिखा 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना वायरस से लड़ने के लिए एक महत्वपूर्ण मैसेज दिया है। - #जनता कर्फ्यू आने वाली चुनौतियों के प्रति तैयार होने के लिए हैं। - आवश्यक सामग्री की सप्लाई के लिए पैनिक फैलाने से बचें। यह वक्त है हमें अपने प्रियजनों और भारतवासियों के प्रति जिम्मेदारी दिखाने का।'

पीएम मोदी ने किया रिट्वीट

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ के इस ट्वीट को पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा रिट्वीट किया गया। उन्होंने लिखा 'दो शानदार क्रिकेटरों की पार्टनरशिप हम हमेशा याद रखेंगे। अब जैसा कि उन्होंने कहा यह वक्त एक और पार्टनरशिप का है। इस वक्त पूरा भारत देश कोरोना वायरस से लड़ने के लिए पार्टनर है।'

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم