Top News

सांसद रामशंकर कठेरिया द्वारा 337 गरीब परिवारों को राशन वितरण

-दिनांक 08/05/2020 दिन शुक्रवार को दिबियापुर बिधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विवेकानंद ग्रामोद्योग महाविद्यालय दिबियापुर नगर, चरूहिलिया (ककोर) एवं रूहेरी (सोधेंमऊ) गाँव में करीब 337 गरीब परिवारों को राशन वितरण मा० सासंद महोदय द्वारा किया गया*
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री मा० नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर इटावा लोकसभा के लोकप्रिय सांसद आदरणीय श्री डा० रामशंकर कठेरिया जी के निर्देशानुसार पूरे इटावा लोकसभा क्षेत्र में राशन वितरण हो रहा है। लोकसभा क्षेत्र औरैया एवं दिबियापुर बिधानसभा मे लगातार सांसद प्रतिनिधि भूपेश अग्रवाल  समाजसेवी के नेतृत्व में राशन वितरण हो रहा था। राशन वितरण के इसी क्रम में आज एससी-एसटी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सांसद प्रो० रामशंकर कठेरिया जी, सांसद प्रतिनिधि भूपेश अग्रवाल समाजसेवी, जिला महामंत्री कौशल किशोर राजपूत, जगमोहन सिंह चौहान मंडल अध्यक्ष एवं अमित तिवारी (रवि) महामंत्री भाजपा युवा मोर्चा के द्वारा वीजीएम कालेज बेला रोड दिबियापुर, चरूहिलिया, दखलीपुर (ककोर) एवं रूहेरी (सोधेंमऊ) गांव मे राशन वितरण किया गया नगर के दीनदयाल उपाध्याय नगर, राणा नगर एवं दिबियापुर नगर के समस्त वार्डो मे अभी तक कुछ छूटे हुए परिवारों को, उमरी गांव सहित करीब 134 पात्र जरूरतमंद गरीब परिवार के लोगों को राशन वितरित किया गया इसके साथ ही चरूहिलिया गांव में 78 एवं रूहेरी गांव में 125 लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन कराते हुए कुल 337 परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई जिसमें आटा, दाल, चावल, सरसों का तेल, नमक, आलू, सब्जी मसाले इत्यादि दिये गए। सांसद जी के द्वारा वीजीएम मे राशन वितरण करने के बाद अमित तिवारी (रवि) महामंत्री भाजयुमो के आवास पर जलपान किया गया इसके बाद दिबियापुर नगर में कुछ दिनों पहले सहायल तिराहा के पास रहने वाले अखिलेश कुमार गुप्ता के पुत्र शोभित गुप्ता की बर्रु गांव के पास एक ट्रक एक्सीडेंट मे मृत्यु हो गई थी जिस पर सांसद जी द्वारा मृतक के घर जाकर सांत्वना दी गई और मृतक के पिता जी से हालचाल लेने के बाद हर संम्भव मदद देने का आश्वासन भी दिया गया फिर इसके बाद जिला महामंत्री कौशल किशोर राजपूत के यहां मा० सासंद जी एवं उनके साथ आये सभी लोगों ने भोजन किया गया फिर इसके बाद अन्यत्र स्थानों पर राशन वितरण करने के लिए रवाना हुए। इस मौके पर सुरक्षा व्यवस्था में थानाध्यक्ष दिबियापुर विनोद कुमार शुक्ला एवं कस्बा इन्चार्ज सब इस्पेक्टर मूलेन्द्र सिंह चौहान मय फोर्स के सुरक्षा की दृष्टि से मौजूद रहे। इस दौरान मनीष भारती जिला मंत्री भाजयुमो, पुष्पेंद्र कठेरिया जिला पंचायत सदस्य, गोविंद मिश्रा मंडल अध्यक्ष फफूंद, प्रमोद बघेल सभासद, शोभित विश्नोई सभासद प्रतिनिधि, कन्हैया पाण्डेय, श्याम सिंह कुशवाहा, अवनीत तिवारी, आशीष कुशवाहा, अंकुर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष भाजयुमो, अंकित दुबे, सौरभ राजपूत, अमन दीक्षित, संत कुमार नायक, सत्यम चतुर्वेदी, मंगल नायक, कन्हैया शुक्ला, नितिन राजपूत, सचिन पाण्डेय, अनुराग तिवारी, प्रतीक श्रीवास्तव आदि स्वयं सेवकों ने उपस्थित होकर राशन वितरण में सहयोग दिया।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने