Top News

*राज्य कार्मिकों एवं शिक्षकों के भत्ते खत्म किए जाने इंजी0हरिकिशोर तिवारी ने रखा अपना पक्ष*

उत्तर प्रदेश न्यूज -21 रिपोर्टर - नवनीत गुप्ता                   यूपी:पीएम नरेंद्र मोदी जी के 20 लाख करोड़ के पैकेज का स्वागत करते हुए,परंतु यह राज्य कार्मिकों के लिए नहीं है. राज्य कर्मचारियों से उनके हक़ के एक या दो नहीं, 6 भत्ते छीन लिए गए हैं।
लगता है,कि कोरोना के बहाने प्रदेश सरकार के कुछ अफसर मनमानी पर उतर आए हैं। हम संगठनों ने केंद्र के समान मिलने वाले ट्रांसपोर्ट आदि भत्तों को देने की बात उठाई है। परंतु उसे देने की बात तो दूर, जो उनके स्थान पर छोटे-छोटे भत्ते मिल रहे थे। उन्हें भी समाप्त कर दिया गया है।अब तो न केंद्रीय भत्ता मिलेगा,और न ही राज्य का।
कोरोना महामारी से युद्ध में जी जान से जुटे राज्य कार्मिकों  के साथ इससे बड़ी बेइमानी क्या होगी।इस बहस में दिल्ली से ऑल इंडिया मेंस रेलवे फेडरेशन के राष्ट्रीय महामंत्री कामरेड श्री शिव गोपाल मिश्रा जी, लखनऊ से आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय गुप्ता जी और देहरादून से पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश अध्यक्ष, श्री वीरेंद्र कालरा जी शामिल हुए।

*इंजी हरि किशोर तिवारी*
*प्रदेश अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद, उत्तर प्रदेश*

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم