Top News

भट्ठे मालिक ने करवाई प्रेमी युगल की शादी*

प्रेमी युगल ने हिंदू रीति रिवाज के साथ लिए सात फेरे और साथ जी ने मरने की खाई कसमें

फफूंद /औरैया

थाना क्षेत्र के एक भट्ठे पर रह कर मेहनत मजदूरी कर रहे प्रेमी युगल ने हिंदू रीति रिवाज के साथ मंदिर में सात फेरे लेकर शादी रचाई  और साथ जीने मरने की कसमें खाई 
मंगलवार देर शाम को थाना क्षेत्र के गांव दखलीपुर में संचालित जय मां ईट उद्योग भट्ठा पर मेहनत मजदूरी कर पेट पालकर जीवन यापन करने वाले थाना जरिया ग्राम उमरिया जिला हमीरपुर निवासी गनपत दोहरे की पुत्री सबित्री देवी और थाना क्षेत्र फफूंद के ग्राम नगला पाठक निवासी राकेश चंद्र के पुत्र राहुल कुमार का महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था एक दिन पूर्व युवक अपनी प्रेमिका को कही ले जाने की बात कह रहा था जिसकी सूचना भट्ठे मुनीम को मजदूरी कर रहे लोगो ने दी वहीं मुनीम ने इस प्रेम प्रसंग की कहानी भट्ठा मालिक सत्यजीत पाल को अवगत कराई जिस पर उन्होंने ने तत्काल युवक के पिता को बुलाया और दोनों पक्षों में काफी देर बातचीत के बाद शादी करने पर सहमति जताई गई 
जिसमें कुढरा दखलीपुर के शिव मंदिर प्रांगण में प्रेमी युगल की वैदिक मंत्रों द्वारा पंडित अविनाश चंद्र पांडे ने हिंदू रीति रिवाज के  साथ सात फेरे करा कर शादी रचाई  इस मौके पर चंद्रजीत पाल, सतीश तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, चंद्रशेखर पूर्व प्रधान, किशन नारायण मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم