Top News

कोरोना से लड़ने वालों को समय से नहीं मिल रहा खाना और नही हो रही सफाई

उत्तर प्रदेश न्यूज21 रिपोर्टर - नवनीत गुप्ता 
उत्तरप्रदेश के औरैया जिले के 100 शैय्या युक्त अस्पताल से कोरोना से लड़ रहे लोगों को एक तरफ देश के प्रधानमंत्री एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री कोरोना कोविड 19 से संक्रमित रोगियों का इलाज कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों का सम्मान करने का संदेश दे रहे हैं। दूसरी तरफ जिले में एक टीम को समय से चाय तक पीने को नहीं मिल रही है।
कोरोना पॉजिटिव या निगेटिव वेटिंग केस आने के बाद जिले में एक अस्पताल में स्वास्थ कर्मियों की टीम गठित कर दी गई है। जिसमें कई सदस्य टीम रोगियों की देखरेख तथा उनके इलाज के लिए अलग-अलग समय में लगी हुई है। हिन्दुस्तान ने घर से एक माह के लिए दूर कर दी गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम के स्टे प्वाइंट पर जाकर पूछताछ करने के लिए घंटी बजाई। तो पता चला कि चाय तक नहीं मिल रही है।


जानकारी लेने पर पता चला कि खाने और पीने के लिए शासन से काफी पैसा मिल रहा है। लेकिन नाम न छापने की शर्त पर बताया कि सुबह से दोपहर तक एक भी चाय नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि खाने के पैकेट आ जाते हैं। जिनको खाने के लिए भी इच्छा नहीं होती है।
इसके अलावा दूसरी स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि ऐसे में जब कोरोना के मरीजों के इलाज में लगे हुए हैं। तो कही अन्य बाहर भी नहीं जा सकते बाहर लॉक लगा दिया जाता है । जबकि, बच्चे तथा परिवार से भी दूर हो गए है। इस लिए खाना घर पर जाकर भी नहीं खा सकते। परंतु जो खाना उनके लिए आ रहा है। वह रात को जब डयूटी से लौटकर मिलता है तो मन खाने के लिए नहीं करता।
इसी तरह बताया गया कि दोपहर में न चाय मिलती है और न ही खाना समय से मिल रहा है। कही कोई सुनवाई तक नहीं हो रही है। परंतु डर यह है कि नौकरी कर रहे हैं इस लिए शिकायत किससे करे। 
चिराग तले अंधेरा की कहावत औरैया में हुई चरितार्थ।कोरेण्टाइन के लिये लाये गए लोगो के साथ अस्पताल प्रशाशन कर रहा जानवरो जैसा बर्ताव।लाकडाउन में सरकारी अस्पताल में भर्ती कोरेण्टाइन हेतु लोगो को नही मिल रहा 3 दिन से खाना।जिले के आलाधिकारी जनपद के लोगो के पेट भरने में व्यस्त।अस्पताल प्रशाशन से नही हो पा रही कोरेण्टाइनरो की भूख की समस्या का समाधान।लगातार 3 दिनों से अस्पताल में भर्ती मरीजों को नही मिल रहा खानां।100 शैय्य्या अस्पताल में ठेकेदार के माध्यम से होता है, मरीजों में खानां वितरण।महामारी के समय ठेकेदार व अस्पताल प्रशाशन भुला अपनी जिम्मेदारी।लगातार 3 दिनों से खाना पानी और बिना नहाये गंदगी के साथ रहने को मजबूर है अस्पताल के अंदर।मानवाधिकार संगठन के पदाधिकारी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट की अपलोड।
सदर औरैया तहसील क्षेत्र के चिचौली ग्राम स्थित 100 शैय्य्या अस्पताल का मामला ।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم