Top News

इसे क्या कहेंगे आप ,, बिजली के झूलते तार,,और आती हुई बिजली ,, लापरवाह कौन

इसे क्या कहेंगे आप ,, बिजली के झूलते तार,,और आती हुई बिजली ,, लापरवाह कौन

रिपोर्ट:-सौरभ त्यागी
स्थान:-जालौन उत्तर प्रदेश
उत्तर प्रदेश न्यूज़21


उरई (जालौन) विद्युत विभाग की लापरवाही आए दिन जर्जर खंभों और सावन के झूलों की लटकते तारों के माध्यम से देखने को मिल जाएगी। विभाग की छोटे कर्मचारी से लेकर आला अधिकारी की छोटी-छोटी लापरवाही और घूसखोरी के चलते आम जनता आए दिन हादसों से जूझती रहती और लोगों की जान जाती रहती। मुआवजे के नाम पर विभाग मलहम तो लगा देता। लेकिन जिन लोगों की जान चली। जिनके लाल उनके परिवार वालों से बिछड़ गए। विभाग उन्हें  वापस दिलाने का कार्य कर सकता है। ऐसे ही कई सवाल जनता तब पहुंची जब विद्युत विभाग के आला अधिकारी चेकिंग करते और समय पर बिल देने उन्हें पहुंच जाते।जब समय पर कर्मचारी बिल लोगों को दे सकते हैं और आला अधिकारी चेकिंग के नाम पर लोगों की f.i.r. से लेकर घूसखोरी कर सकते हैं। तो समय पर जर्जर खंभे और लटकते हुए जर्जर तार भी बलवा जा सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्र में लाइट तो आती है लेकिन जिन खंभों और तारों के बलबूते पर लाइट तो आती है। उनकी हालत देखने पर ऐसा लगता है कि विभाग द्वारा लोगों घर मौत की बिजली भेजी जाती है। पहला मामला ग्राम सहाव तहसील जालौन क्षेत्र का है। जहां एक वर्ष से एक खंभा टूटा पड़ा है और एक वर्ष से ही बिजली भी उसी खंबे  के माध्यम से लोगों के घर तक पहुंच रही। विभाग की कितनी बड़ी लापरवाही देखने के बाद लगता है कि विद्युत विभाग सिर्फ घूसखोरी और लापरवाही का विभाग बनता जा रहा उसे जनपद में जर्जर खंभे झूला झूलते हुए तार और ध्वस्त बिजली व्यवस्था नहीं दिख रही। वहीं लोगों द्वारा बताया गया कि कई बार इस जर्जर खंभे की आला अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के चलते अभी तक इस खंभे को सही नहीं कराया गया। इस खंभे की चपेट में आने से कई जानवरों की मौत भी हो चुकी। लेकिन विभाग द्वारा इस खंभे को बदलवाने के लिए कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई गई। दूसरा मामला उरई शहर के उमरार खेड़ा का है। जहां पर कई सालों से एक खंभा टूटा पड़ा है लोगो द्वारा बिजली चालू रखने के लिए खभे पर एक इंगल भी लगा दिया। लेकिन वह भी जंग लगने के कारण जर्जर हो गया वहीं मोहल्ले वालों का कहना है कि कई बार एसडीओ से शिकायत की। लेकिन अभी तक उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की उन्हें यह जर्जर खंभा भी नहीं बदल वाया किसी दिन कोई बड़ा हादसा भी हो सकता कई बार लोग इसमें चिपक चुके। लेकिन किसी की जान माल को अभी तक खतरा नहीं हुआ। यही हालत एक या दो खंभों की नहीं बल्कि उरई शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के जर्जर खंभों और झूला झूलते तारों की है लेकिन विभाग की लापरवाही के चलते व्यवस्था दुरस्त नहीं हो पा रही। वहीं लोगों द्वारा विद्युत विभाग के ऊपर लापरवाही के चलते कई उंगलियां भी उठाई जाती और लोगों द्वारा उंगलियां उठना भी लाजमी है।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

और नया पुराने