मै तो है गई आज निहाल,आे सखि सांवरिया ने रंग में
क्रासर । कवि सम्मेलन में भारतीय बालिका विद्यालय औरैया की प्रधानाचार्या ने एम एल सी प्रयाशी इंजीनियर हरिकिशोर तिवारी को 51 हजार की चैक सौंपी
औरैया। औरैया के ईशा वाटिका में रविवार को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद सहित आधा दर्जन संगठनों की ओर से आयोजित कवि सम्मेलन में कवियों ने जमकर व्यंग बाण चलाए। सामाजिक विसंगतियों पर प्रहार हुए ,प्रेम की मनुहार हुई तो राजनीति की बातें भी हुई।वहीं भारतीय बालिका विद्यालय औरैया की प्रधानाचार्य एवं कवियत्री गीता चतुर्वेदी ने एम एल सी स्नातक चुनाव के उम्मीदवार इंजि हरीकिशोर तिवारी को चुनाव में सहयोग हेतु 51 हजार की सहयोग राशि प्रदान की। सम्मेलन का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन कर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर हरि किशोर तिवारी ने किया। पूर्व प्रधानाचार्य तिलक महाविद्यालय आदित्य त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयोजित इस कवि सम्मेलन का आगाज भारतीय बालिका विद्यालय औरैया की प्रधानाचार्य एवं कवियत्री गीता चतुर्वेदी की सरस्वती वंदना से हुआ। कवि कवियत्री गीता चतुर्वेदी ने मै तो है गई आज निहाल,आे सखि,सांवरिया के रंग में,भी बेहद सराहा गया। हास्य के बड़े कवि लटूरी सिंह लठ हास्य कवि ने भी कई रचनाएं पढ़कर माहौल को हल्का फुल्का किया।कवि रमेश चंद शर्मा ने कई गीत प्रस्तुत किए जिसमें यह छंद उनका बेहद पसंद किया गया, चलना ही जिंदगी है मत रोकिए कदम मिलना ही बंदगी है जब तक रहे यह दम, इसी क्रम में जज्बाती कवि डॉक्टर मिथुन मिश्रा ने वर्तमान हालातों पर प्रहार करते हुए रचना पढ़ी इस दुनिया में देख लिया सब, कौन है कितना भारी रफ्ता रफ्ता देख रहा हूं मानव की लाचारी, कवि रविशंकर शुक्ल के गीतों की लाइनें जब जग ममत्व में मिलता है, त्रिगुणों, वहीं श्रृंगार रस की कवित्री इति शिवहरे ने श्रृंगार रस एक बेहद सुंदर कविता प्रस्तुत की जो खुशबू देते थे सबको,बाग वही वीरान हुए, नन्ही नन्ही कलियों को अब, डाली से ही खतरा है, कवि अनिरुद्ध त्रिपाठी पार्टी ने अपनी एक कविता से सबका मन मोहा कभी तकरार की भाषा,कभी प्रतिकार की भाषा, रही है सर्वदा वक्र सीमा पार की भाषा से लोगों का भरपूर मनोरंजन कराया।संचालन कवि अनिरुद्ध त्रिपाठी ने किया। इससे पहले सभी कवियों का माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि हरि किशोर तिवारी का विभिन्न कर्मचारी संगठनों की ओर से पगड़ी पहनाकर तथा शाल ओढ़ाकर 51 किलो की माला से सम्मान किया गया। संगठनों ने कर्मचारी हितों की लड़ाई लड़ने के लिए प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित किया। वहीं भारतीय बालिका विद्यालय औरैया की प्रधानाचार्य एवं कवियत्री गीता चतुर्वेदी ने एम एल सी स्नातक चुनाव के उम्मीदवार इंजि हरीकिशोर तिवारी को चुनाव में सहयोग हेतु 51 हजार की सहयोग राशि प्रदान की।कार्यक्रम में प्रधानाचार्य परिषद के उमाकांत दीक्षित अग्निहोत्री, प्रधान संघ के कौशल किशोर पांडे,पंकज मिश्रा,अर्पित दुबे,अनिल दीक्षित, मंजुल पांडे, प्रदीप चतुर्वेदी,शिक्षक नेता अखिलेश यादव, जूनियर हाईस्कूल के जिलाध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी इंजीनियर संघ के विनोद कटिहार , निशांत चतुर्वेदी ,महेश पांडे ,मनु पांडे ,त्रिलोकी अवस्थी, मोहित अवस्थी, विवेक दीक्षित बीजेपी मंडल अध्यक्ष, रिचा शुक्ला, सुरेश कुमार पांडे, आदि प्रमुख रूप से रहे।
इनसेट
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर हरि किशोर तिवारी ने बढ़ती बेरोजगारी पर चिंता जताते हुए कहा कि बेरोजगारी के खिलाफ जन आंदोलन चलाए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सूबे में लंबे अरसे से बेरोजगारों के हित में कोई कदम नहीं उठाया गया है। राजनीतिक दलों से जुड़े लोग इस मुद्दे पर संवेदनहीन है। जरूरत है गैर राजनीतिक लोग प्रदेश के उच्च सदन में पहुंचे ताकि सबके हित के काम हो सके और कानून बनाए जा सके। उन्होंने शिक्षक स्नातकों से अपने लिए समर्थन की मांग भी की कहा कि वे लंबे अरसे से प्रदेश भर में कर्मचारियों के हितों में संघर्ष करते हुए आवाज बुलंद कर रहे हैं। कर्मचारियों का किसी भी स्तर पर शोषण और उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know