लखनऊ समेत कई जिलों में बारिश की संभावना ...
उत्तर प्रदेश न्यूज़21
उप संपादक अनुराग सिंह
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी शुक्रवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने गुरुवार शाम को ही बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया था। पश्चिमी विक्षोभ का असर उप्र के अधिकांश जिलों में दिखाई दे रहा है। इसकी वजह से कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है। इसकी वजह से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है।
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार पूरे देश के मौसम में बदलाव हो रहा है। उत्तर पश्चिमी और पछुआ हवाओं के कारण प्रदेश समेत शहर में शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने 4 जनवरी तक शहर में बारिश-बादल के आसार जताए हैं। इस बीच गुरुवार को मौसम साफ रहने के आसार है। कुछ एक इलाकों में मामूली बूंदाबादी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार बुंदेलखंड, पूर्वांचल और पश्चिमी उप्र के कई जिलों में इसका असर रहेगा और बारिश दर्ज की जाएगी। इससे तापमान में एक बार फिर गिरवाट आएगी। नए साल के पहले दिन धूप खिलने की वजह से तापमान में थोड़ा इजाफा देखने को मिला था, लेकिन एक बार फिर पार तेजी से गिरेगा, जिससे ठंड बढेगी।
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार रात का पारा 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मंगलवार 0.7 डिग्री सेल्सियस था। दिन का पारा भी 3.7 डिग्री बढ़त के साथ पारा 20.1 डिग्री पहुंच गया।
jराज्य में कानपुर, फतेहपुर, इटावा, लखनऊ, सीतापुर में गुरुवार शाम तेज हवाओं के शुरू हुई बारिश और ओलावृष्टि ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी। लोग पहले ही कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे थे, लेकिन बारिश की वजह से सर्दी और बढ़ गई है। वहीं ओलावृष्टि की वजह से किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। खेतों में खड़ी सरसों मटर और गेहूं को खासा नुकसान हुआ हैं।
तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने कानपुर में पूरे शहर के लिए आफत बन गई । जिले के चौबेपुर , घाटमपुर , पतारा , बिल्हौर समेत दर्जनों ग्रामीण इलाकों ओलावृष्टि हुई है। बारिश और ओलावृष्टि से सबसे अधिक उन लोगों को सामना करना पड़ा जो शाम के वक्त कार्यालयों से वापस घर को लौट रहे थे। बारिश शुरू होते ही जिसे जहां भी सिर छिपाने की जगह मिली वो वहीं रुक कर बारिश के बंद होने का इंतजार करने लगा
إرسال تعليق
If You have any doubts, Please let me know