कंचौसी के लोंगो ने किया विरोध,कंचौसी को कानपुर देहात में जोड़ने को लेकर बबाल
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
संपादक-आदित्य शर्मा
कंचौसी कस्बे को नगर पंचायत बनाने के प्रस्ताव के बाद लोगों में विभाजन पर विरोध शुरू हो गया है। कस्बा का आधा हिस्सा
कानपुर देहात व आधा हिस्सा औरैया जिले में पड़ता है। टाउन एरिया घोषित होने के बाद अब कंचौसी कस्बे को कानपुर देहात से जोड़ा जा रहा है। इस पर लोगों ने विरोध शुरू कर दिया है। लोगों ने कंचौसी को औरैया में जोड़ने की मांग की है।कंचौसी कस्बा को नगर पंचायत बनाए जाने की मांग कई वर्षों से उठ रही थी। 25 सितंबर 2018 को कस्बा स्थित महाविद्यालय के कार्यक्रम में आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने कंचौसी को नगर पंचायत घोषित करने की मांग की थी। कुछ दिनों बाद शासन ने कस्बे को नगर पंचायत का दर्जा दे दिया।
दर्जा मिलने से खुश लोगों को उस समय नाराजगी हुई, जब कंचौसी को कानपुर देहात जिले में जोड़े जाने की बात पता चली। सीमावर्ती कस्बा होने के चलते कंचौसी का आधा हिस्सा कानपुर देहात व आधा हिस्सा औरैया जिले में पड़ता है। इस पर अब लोगों ने खुलकर नाराजगी जाहिर करनी शुरू कर दी है। कंचौसी संघर्ष समिति के ताराचंद्र पोरवाल, मंझले पडिंत आदि ने कहा कि कस्बा के लोगों के साथ राजनीतिक खेल न खेला जाए। राजनीतिक दांव-पेंच के चलते विकास के नाम पर कस्बे को कुछ को नहीं मिला है। किसी भी सूरत में कंचौसी को कानपुर देहात जनपद में शामिल नहीं करने देंगे। कंचौसी को दो टुकड़ों से बचाने के लिए समिति मुख्यमंत्री व राज्यपाल से मिलकर कंचौसी नगर पंचायत को औरैया जिला मे रखने की मांग करेगी।
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know