Top News

शोषण के आरोपी प्रतिसार निरीक्षक पर 3 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, उल्टा पीड़ित महिला सिपाही का कर दिया तबादला

लखनऊ: शोषण के आरोपी प्रतिसार निरीक्षक पर 3 दिन बाद भी नहीं हुई कार्रवाई, उल्टा पीड़ित महिला सिपाही का कर दिया तबादला
संवाददाता-नवनीत गुप्ता
राजधानी लखनऊ (Lucknow) की रिजर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक (आरआई) प्रथम आशुतोष सिंह पर तीन दिन बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं, दूसरी तरफ पीड़ित महिला सिपाही का तबादला कर दिया गया। लेकिन शारीरिक और मानसिक शोषण के आरोप आरआई अभी भी अपने पद पर बना हुआ है। ऐसे में पुलिस विभाग के ही लोग सिस्टम पर कई तरह से सवाल खड़े कर रहे हैं।
इस मामले की जांच एसपी हाईकोर्ट सुरक्षा रुचिता चौधरी को दी गई है। महिला मुंशी का वीडियो वायरल होने के बाद शुक्रवार को उसे बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया। वहीं बताया जा रहा है कि आरआई की पैरवी में एक बड़े पुलिस अधिकारी उतर आए हैं जिसकी वजह से मामले में कार्रवाई में अधिकारी कतरा रहे हैं। पुलिस विभाग के ही पुलिसकर्मियों का दावा है कि आरआई को बचाने के लिए बड़े पुलिस अधिकारी की पैरवी की वजह से ही आरआई पर अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया।
यही नहीं, महिला मुंशी ने वीडियो में यह भी कहा है कि वह एसएसपी लखनऊ (Lucknow) से मुलाकात करने गई थी लेकिन उसे एसएसपी से मिलने तक नहीं दिया गया। ऐसे में सवाल किया जा रहा कि आखिर पीड़ित महिला सिपाही को एसएसपी लखनऊ (Lucknow) से मिलने क्यों नहीं दिया गया? पीड़िता का ट्रांसफर जानकीपुरम थाने कर दिया गया है।

बता दें कि रिजर्व पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक (आरआइ) प्रथम आशुतोष सिंह के खिलाफ उन्हीं की महिला ड्यूटी मुंशी (कांस्टेबल) ने शारीरिक व मानसिक शोषण का आरोप लगाते हए एसएसपी लखनऊ को पत्र लिखा था। इस पत्र में आरआइ पर छुट्टी मांगते समय अश्लीलता से बात करने की भी बात कही गई। साथ ही शारीरिक और मानसिक शोषण करने का आरोपी भी लगा।
लेकिन गुरुवार को महिला मुंशी ने एक वायरल ने महिला ने आरोप लगाया कि मेरे साथ शोषण हो रहा है, मैं महिलाओं को सुरक्षा का क्या भरोसा दिलाऊंगी कि तुम्हारे साथ न्याय होगा, जब मेरे साथ ही अन्याय हो रहा है। उधर, एसपी हाईकोर्ट सुरक्षा रुचिता चौधरी का कहना है कि बयान के लिए पीडि़ता को बुलाया गया है। उन्होंने जल्द बयान दर्ज कराने की बात कही है। बयान दर्ज होने के बाद जांच रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।

Post a Comment

If You have any doubts, Please let me know

أحدث أقدم