सुप्रीम कोर्ट नागरिकता कानून के खिलाफ हिंसा की CBI या SIT से जांच कराने पर करेगा विचार
उत्तरप्रदेश न्यूज़21
आदित्य शर्मा संपादक दिबियापुर औरैया
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ हीते कुछ दिनों से देश के कई हिस्सों में विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं। दिल्ली के जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में पुलिस कार्रवाई ने नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन ने और भी हवा दे दी। जामिया हिंसा के मद्देनजर नागरिकता (संशोधन) कानून के खिलाफ सोमवार को भी देश के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हुए। रविवार को हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा।ji बता दें कि रविवार को दिल्ली पुलिस ने हिंसक झड़प के बाद कैंपस से करीब 50 छात्रों को हिरासत में ले लिया था, जिसे बाद में छोड़ दिया गया। वहीं जामिया हिंसा मामले में करीब 60 से अधिक लोग घायल हो गए। जामिया हिंसा को देखते हुए 5 जनवरी तक यूनिवर्सिटी को बंद करने का फैसला लिया गया है। उधर, योगी सरकार ने पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी है। यूपी के अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में भी 5 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। एएमयू में भी रविवार को पुलिस के साथ छात्रों की हिंसक झड़प हुई, जिसमें करीब 50 से अधिक घायल हो गए। बिहार में नागरिकता कानून के खिलाफ आगजनी और हिंसा मामले में करीब 500 अज्ञात पर एफआईआर दर्ज है, वहीं बंगाल में 300 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है। पढ़ें नागरिकता ंसंशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन के हर अपडेट.
एक टिप्पणी भेजें
If You have any doubts, Please let me know